उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ ज़बरदस्ती अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.
नोएडा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ ज़बरदस्ती अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाने और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में दी गई शिकायत में अपने पति अवनीश, ससुर शिवचरण, देवर विपिन, मनीष, लव, कुश, केपी और ननद ज्योति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है.
अब महिला और पुरुष के बीच अप्राकृतिक यौनाचार भी अपराध नहीं…
महिला ने अपने पति अवनीश के पर आरोप लगाया है की वो उसके साथ ज़बरदस्ती अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाता है . पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसके ससुराल वालो ने उसे बुरी तरह से मारा और दहेज़ की मांग पूरा नहीं करने पर उसका पति उसके साथ रोज अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाता है . सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है.